‘दिल और जुनून के साथ बॉलिंग’—HT ने सिराज की मेहनत बताई
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लुत्फ उठाते हुए इंग्लैंड के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट चटकाने की उपलब्धि को 'अविश्वसनीय' करार दिया। सिराज की शानदार गेंदबाजी ने मैच पर भारत की पकड़ मजबूत है।
ऐसे प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था
सिराज ने कहा कि यह अविश्वसनीय है क्योंकि मैं लंबे समय से ऐसे प्रदर्शन का इंतजार कर रहा था। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन विकेट नहीं मिल रहे थे। यहां छह विकेट लेना बहुत खास है। उन्होंने कहा कि विकेट बहुत धीमी थी, लेकिन जब आपको आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मेरा लक्ष्य बहुत ज्यादा बस सही दिशा में अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना था। मेरी मानसिकता कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन नहीं देने की थी।
दबाव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था
इस टेस्ट के लिए बुमराह को आराम दिए जाने के कारण, सिराज ने एक अपेक्षाकृत अनुभवहीन तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में उनके साथ आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह आकाश दीप का तीसरा या चौथा मैच है, प्रसिद्ध के लिए भी ऐसा ही है, इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था।
मुझे अलग-अलग चीजें आजमाने का मन करता है, लेकिन मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाए रखनी होती है। बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी करते समय अपने प्रभावशाली रिकार्ड के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा कि मुझे जिम्मेदारी पसंद है, मुझे चुनौती पसंद है।

गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद