अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 लीटर शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। जिले में एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार सफलता प्राप्त की है। बीते 48 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतरारोड़ पुलिस ने दो शराब तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों की पहचान देवेश बरेठ (23 वर्ष) और गोपाल पटेल (22 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी कर रहे थे और शराब को बोरी में छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ईशानगर में कोतवाली पुलिस ने गोपाल दास मानिकपुरी (44 वर्ष) के घर पर छापेमारी की और 8 लीटर महुआ शराब बरामद की। यह शराब बिक्री के लिए रखी गई थी। चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम भेलवाटिकरा में एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया। महिला सुनीता राठिया (28 वर्ष) के घर से 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई। इन तीन प्रमुख कार्रवाइयों में पुलिस ने 29 लीटर अवैध शराब जब्त की और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स