बढ़ाएं घर की समृद्धि! फाल्गुन माह में तुलसी में ये 2 चीजें को करें अर्पित, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न
हिन्दू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है. तुलसी पूजन करने से घर में सौभाग्य, धन और धान्य की भी वृद्धि होती है, क्योंकि तुलसी को साक्षात माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है. माना जाता है जिस घर में तुलसी का पौधा ना हो उस घर की तरक्की रुक जाती है. नकरात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है, लेकिन जिस घर में तुलसी का पौधा हो उस घर में हमेशा सकरात्मक प्रभाव पड़ता है. घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. वहीं तुलसी हर महीने अलग-अलग विधि से पूजा की जाती है. फाल्गुन के महीने में तुलसी में क्या अर्पण करना चाहिए, जिससे तुलसी माता प्रशन्न हो जानते हैं, देवघर के ज्योतिषाचार्य से?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
रोज तुलसी का पूजन करना चाहिए. क्योंकि तुलसी पूजनीय पौधा होता है. तुलसी को पूजने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों प्रशन्न होते हैं. हर महीने मे अलग- अलग विधि से तुलसी का पूजन का महत्व है. वहीं फाल्गुन के महीना शुरु हो चूका है. इस महीने मे भी अलग प्रकार से ही तुलसी का पूजन करनी चाहिए.
फाल्गुन महीने मे कैसे करें तुलसी पूजन?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि फाल्गुन के महीने में होली और महाशिवरात्रि का त्यौहार भी मनाया जाता है. फाल्गुन के महीने में तुलसी का पूजन और रोज करनी चाहिए. इस महीने में हर रोज तुलसी के ऊपर जल और दूध अवश्य अर्पण करनी चाहिए. इसके साथ ही अगर तुलसी में हर रोज अबीर या ग़ुलाल अर्पण करते हैं, तो माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु बेहद प्रसन्न होंगे. सालो भर आपके घर में खुशियां और सुख समृद्धि बनी रहेगी.

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल