आपके घर में भी है ऐसा गमला, तो जल्द करें यह काम, नहीं तो आएगी दरिद्रता, परिजन हो जाएंगे बीमार!
लोग अपने घर को सजाने के लिए गमलों में फूल और पौधे लगाते हैं. इससे घर में हरियाली आती है और सेहत के लिए भी यह अच्छा होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसका संबंध बुध ग्रह से है. बुध बुद्धि के कारक माने गए हैं. यदि बुध खराब हों तो व्यक्ति की निर्णय क्षमता खराब हो जाती है और उसका बिजनेस भी चौपट हो सकता है. कई बार गमलों में फूल और पौधे सूख जाते हैं. लोग उस पर ध्यान नहीं देते हैं और उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं. यदि आपके भी घर में ऐसे गमले हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है, नहीं तो आपके घर में दरिद्रता और रोग का वास हो सकता है.
गमले लाकर घर में रख देना बहुत ही हानिकारक
कृष्णगिरि पीठाधीश्वर वसंत विजय जी महाराज बताते हैं कि बहुत से लोगों के घरों में सूखे हुए या खाली, बेकार के गमले पड़े होते हैं. ऐसे गमलों में या तो नए फूल, पौधे लगा दें या फिर उसे घर से बाहर कर दें. गमले लाकर घर में रख देना बहुत ही हानिकारक माना गया है. यदि आप भी ऐसा करते हैं तो जल्द इस आदत को सुधार लें.
ऐसे गमलों से घर में आते हैं दुख, दरिद्रता और रोग
वसंत विजय जी महाराज के अनुसार, जब आप नए गमले लाते हैं तो उसमें पौधे लगाते हैं. उसमें नियमित पानी डालेंगे, फिर समय के साथ जैसे-जैसे वे पौधे बड़े हो जाते हैं और एक समय आता है कि वे खत्म हो जाते हैं. उसके बाद कई घरों में वह खाली गमले पड़े होते हैं. उसमें नए पौधे या फूल नहीं लगाए जाते हैं.
मैंने देखा है कि कई घरों में ऐसे खाली गमले पड़े हैं, उसमें कोई नया पौधा नहीं लगाया जाता है. उसका कोई केयर नहीं किया जाता है. जिस घर में ऐसे खाली गमले हैं, तो उस घर में दुख, दरिद्रता और रोग निश्चित ही प्रवेश करेंगे.
गमलों में पौधों का होना जरूरी
वसंत विजय जी महाराज का कहना है कि यदि आपके घर में खाली गमले पड़े हैं तो आप को उनमें नए फूल, पौधे आदि लगा देना चाहिए. गमलों में पौधों का लगाना होना जरूरी है, नहीं तो आपके घर में बीमारी आएगी.

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल