छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव: BJP ने की जबरदस्त जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
विष्णुदेव साय: छत्तीसगढ़ में आज संपन्न हुई स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है—जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के नतीजे यह साफ दर्शाते हैं कि BJP ने हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बनाई है, वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
छत्तीसगढ़ चुनाव में BJP की सफलता
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि BJP की जीत के पीछे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की लोकहितैषी योजनाएं, सुशासन और जमीनी स्तर पर किए गए विकास कार्य प्रमुख कारण रहे। वहीं, कांग्रेस आंतरिक गुटबाज़ी और नेतृत्व संकट से उबरने में नाकाम रही, जिसका खामियाजा उसे मतगणना के नतीजों में भुगतना पड़ा।
कांग्रेस कमजोर होती जा रही है
इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है, जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल