कैलाश विजयवर्गीय का बयान, केजरीवाल ने दिल्ली में सजा भुगती, अब बंगाल में ममता की बारी
इंदौर । बीएसएफ की 52वीं अंतर सीमांत प्लाटून वेपन शूटिंग प्रतियोगिता 2024-25 का रेवती रेंज में समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के बाद में मोहन सरकार में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इवेंट में पश्चिम बंगाल ओवर ऑल चैंपियन बना है। वहां शूटिंग रेंज अच्छी है, लेकिन वहां की सीएम को सेना और देश की चिंता नहीं है, वे केवल कुर्सी की चिंता करती हैं।
सेना को हतोत्साहित करने के लिए सीएम ममता हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सजा भुगती है बंगाल की सरकार भी सजा भुगतेगी।
6 दिनी आयोजन में कुल 11 प्लाटून वेपन प्रतियोगिताएं हुई। 10 प्रतियोगिताएं रेवती रेंज, उज्जैन रोड, सीसुब पर और 51 एमएम मोर्टार की एक प्रतियोगिता महू स्थित हेमा रेंज पर आयोजित की गई। नार्थ बंगाल फ्रंटियर ने शनिवार को ओवरऑल जनरल रैना चैंपियनशिप ट्रॉफी एंव प्लाटून वेपन ट्रॉफी जीती।
कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अलग और सकारात्मक बदलाव लाते हैं। भास्कर सिंह रावत, आईजी सीएसडब्ल्यूटी एवं सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) ने बताया कि बीएसएफ की इस वार्षिक चैंपियनशिप में कश्मीर, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, दक्षिण बंगाल, उत्तर बंगाल, गुवाहाटी, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम और कछार सहित विभिन्न बीएसएफ फ्रंटियर्स के निशानेबाजों ने भाग लिया।
विजयवर्गीय ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। 51 मिमी मोर्टार की एक स्पर्धा हेमा रेंज, महू में निर्धारित की गई थी, जबकि प्लाटून हथियार चैंपियनशिप के सभी 10 आयोजन सीएसडब्ल्यूटी बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित किए गए थे। इसमें देशभर के श्रेष्ठ 860 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल