प्रयागराज महाकुंभ 2025: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जिसका विवरण इस प्रकार है:
1. गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक ट.-जयनगर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
3. गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक ट.-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक ट. एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-खैरार-ओहन-सतना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
5. गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
6. गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
7. गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-खैरार-ओहन-सतना होते हुए गंतव्य को जाएगी।
8. गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक ट.-बनारस एक्सप्रेस दिनांक 16.02.2025 एवं 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
9. गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.-वाराणसी एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव होते हुए गंतव्य को जाएगी।
10. गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. एक्सप्रेस दिनांक 17.02.2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि उपरोक्त परिवर्तन रेल प्रशासन द्वारा परिचालनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई