बहन-जीजा को गाली देने से मना करने पर बदमाश ने चाकू मारा
भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में बहन जीजा को गालियां देने से मना करने पर आरोपी ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार घायल फरियादी बैनी प्रसाद सूर्यवंशी पिता हल्कू प्रसाद सूर्यवंशी (26) ने अपनी शिकायत में बताया की वह लाल घाटी स्थित नयापुरा के पास किराए के मकान में रहता है। उसने बताया कि दो दिन पहले मोहल्ले में ही देर शाम करीब 7 बजे आरोपी जगदीश विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा और अमन उसकी बहन दुर्गा और जीजा बबलू को गालियां दे रहे थे। जब उसने उनका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया तब आरोपियो ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान जगदीश विश्वकर्मा ने चाकू निकालकर उसके दाहिने हाथ पर वार कर उसे घायल कर दिया। अगले दिन वह बहन और जीजा के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने बैनी प्रसाद की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां