त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने मारी बाजी
सूरजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में सूरजपुर जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां जिला पंचायत सदस्य के लिए 15 सीटों में से 6 सीटों पर चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशी हार गए। वहीं, कांग्रेस समर्थित तीन और तीन निर्दलीय प्रत्याशी जीतने में सफल रहे। चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए चौंकाने वाले रहे, क्योंकि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक के क्षेत्र में भी कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। भाजपा के अनूप सिन्हा, जो कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के क्षेत्र से उम्मीदवार थे, हार गए। वहीं, इस बार के चुनाव में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने जीत दर्ज की, और कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े के साथ जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस ने इस जीत को ओबीसी आरक्षण का लाभ बताया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने कहा, हमने पहले चरण में बड़ी जीत हासिल की है और आगामी दो चरणों के चुनाव में भी कांग्रेस को अच्छा लाभ मिलेगा। इस बार फिर हम जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएंगे।

कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत