रमजान की तर्ज पर हिंदू कर्मचारियों को भी मिले छुट्टी, हिंदू संगठन मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग
भोपाल: मध्य प्रदेश में हिंदूवादी संगठन संस्कृति बचाओ मंच ने नवरात्रि के दौरान हिंदू सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर से जल्दी छुट्टी देने की मांग उठाई है। संगठन ने इसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा से जोड़ा है, जहां नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी का प्रावधान किया गया था। अब इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी नवरात्रि के 9 दिनों के लिए हिंदू कर्मचारियों को राहत देने की अपील की गई है।
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, "जिस तरह रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज और इफ्तार के लिए जल्दी छुट्टी दी जाती है, उसी तरह सनातनी सरकारी कर्मचारियों को भी नवरात्रि के दौरान यह सुविधा मिलनी चाहिए।" संगठन ने मांग की है कि नवरात्रि के दौरान हिंदू कर्मचारी सुबह 12 बजे तक दफ्तर आएं और शाम 4 बजे चले जाएं, ताकि वे बिना जल्दबाजी के पूजा-पाठ और अनुष्ठान कर सकें। चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि वे इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखने जा रहे हैं।
उनका कहना है कि इस कदम से हिंदू कर्मचारियों को अपने धार्मिक कर्तव्यों के लिए समय मिलेगा और सांस्कृतिक समानता को बढ़ावा मिलेगा। यह मांग 30 मार्च से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्रि से पहले उठाई गई है। अब सबकी निगाहें सरकार के जवाब पर टिकी हैं कि क्या इस अपील पर कोई फैसला लिया जाएगा।

हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई