पहले रेप किया, फिर धारदार हथियार से गला रेता; जंगल में नग्न अवस्था में मिला 8वीं की छात्रा का शव
अंबिकापुर: सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में 8वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. छात्रा शुक्रवार को महुआ बीनने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. शनिवार की सुबह उसका नग्न शव जंगल में मिला. शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है. उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था. शव पर घसीटने के निशान भी मिले हैं. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों की तलाश जारी है।
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय छात्रा 8वीं कक्षा में पढ़ती थी. शुक्रवार की सुबह वह गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने के लिए निकली थी. इसके बाद वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने सेंदरी के जंगल में उसका नग्न अवस्था में शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया।
गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका
छात्रा के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि गैंगरेप (गैंगरेप और हत्या) के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया है। शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, हालांकि वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।
ग्रामीणों में गुस्सा
घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्से का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्रा के साथ और कौन-कौन लोग जंगल में गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर