10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर ने किया पुरस्कृत
सीहोर: माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के बालागुरू और जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से मुलाकात की। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित और बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ से करियर और भविष्य की सफलता के संबंध में प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कलेक्टर के बालागुरू ने कहा कि कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। बिना कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के सफलता पाना मुश्किल है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही दिशा में की गई मेहनत ही सफल होगी। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण जरूरी है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चयी रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी यह एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी खुद पर भरोसा रखना है और प्रयास करते रहना है।
कलेक्टर बालागुरू ने कहा कि हमेशा सीखने की इच्छा होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति से ज्ञान मिले, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, तो उसे ग्रहण कर लेना चाहिए। सीखने की इच्छा हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचारों और दृष्टिकोणों को अपनाने और अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि आपको हर दिन नियमित रूप से समाचार पत्र और पत्रिकाएँ पढ़नी चाहिए। इससे आप पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रहेंगे। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की इच्छा बनाए रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी बेकार नहीं जाता, बल्कि यह कभी भी और कहीं भी काम आता है। कलेक्टर बालागुरू ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, नजरिया बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में अधिक से अधिक करने का लक्ष्य रखें। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर हम कहीं असफल होते हैं, तो निराश हुए बिना हमें उसमें भी कुछ बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां से आप नई शुरुआत करते हैं, वहीं से नई जिंदगी की शुरुआत होती है। इसलिए जीवन में कभी कुछ खत्म नहीं होता। कलेक्टर बालागुरू एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने भी विद्यार्थियों से आईएएस बनने के सफर के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसी रमेशराम उइके, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले के तीन विद्यार्थी प्रदेश की टॉप टेन में
हायर सेकेंडरी परीक्षा बायोलॉजी ग्रुप में जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। न्यू मोनालिसा स्कूल सीहोर के विद्यार्थी पार्थ राठौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पार्थ के पिता रितेश राठौर शिक्षक हैं तथा माता कल्पना राठौर गृहिणी हैं। सीएम राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी गोविंद ने प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है तथा सीएम राइज स्कूल आष्टा के विद्यार्थी नकुल प्रजापति ने भी बायोलॉजी ग्रुप में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
हाईस्कूल परीक्षा में जिले के तीन छात्र प्रदेश की टॉप टेन में
हाईस्कूल परीक्षा में जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। दीनदयाल कॉन्वेंट हाईस्कूल सीहोर के छात्र ऋषभ पंवार और होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा की छात्रा भूमिका मेवाड़ा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के छात्र अरहम जैन ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।

संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच
राहुल गांधी का लद्दाख की स्थिति पर प्रहार: युवाओं के भविष्य और लोकतंत्र पर मंडरा रहा है खतरा
खरगोन में 'सरप्राइज विजिट': खरीदी केंद्र पर खुद पहुंचे सीएम, किसानों के साथ बैठकर सुनी उनकी समस्याएं