प्रियंका चोपड़ा के बारे में निक जोनस की दिलकश बातें, कहा- मेरी पत्नी सबसे प्यारी मां हैं
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति गायक निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर, अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत पलों को तस्वीरों या वीडियो के माध्यम से साझा करते रहते हैं। अब निक जोनस ने अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक शानदार मां क्यों हैं। इसकी वजह बताई है। आइए जानते हैं निक ने क्या कहा।
निक जोनस ने प्रियंका को बताया सबसे शानदार मां
गायक निक जोनस ने एक अवॉर्ड शो में बात की है। गायक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन मां और एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने कहा, "उनमें इतनी करुणा और सहानुभूति है और ऐसी सभी चीजें हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाती हैं। इसके अलावा ये चीजें उन्हें एक बेहतरीन मां भी बनाती हैं और मैं उनके साथ इस सफर पर होने के लिए आभारी हूं।’
मदर्स डे पर निक जोनस ने शेयर की थीं तस्वीरें
निक जोनस ने बताया कि उन्होंने अपने भाई जो जोनस के साथ मिलकर मदर्स डे के अवसर पर अपने परिवार के साथ आउटिंग का प्लान बनाया था, जिसका जिक्र उन्होंने बातचीत के दौरान किया। गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास अवसर पर तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी बेटी मालती, प्रियंका चोपड़ा के साथ दिख रहे थे।
निक और प्रियंका के बे बारे में
निक और प्रियंका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की रश्में निभाई थी। जनवरी 2022 में उन्हें मालती के रूप में एक बेटी हुई। प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आने वाली हैं।

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक