'द राजा साब' की रिलीज टली, अब इस दिन होगी प्रभास की फिल्म सिनेमाघरों में
The Raja Saab: प्रभास स्टारर 'द राजा साब' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइंली इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है. 'प्रभास' की ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे टाल दिया गया था. अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है.
इस दिन पर्दे पर आएगी 'द राजा साब'
सोशल मीडिया पर अब तेजी से ये खबरें आ रही हैं कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ये रोमांटिक हॉरर ड्रामा इसी साल दिसंबर में रिलीज होने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट में सूत्रो के हवाले से पता चला है कि डायरेक्टर 'मारुथी' के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 5 दिसंबर को थियेटर्स में रिलीज होगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स की तरफ से अभी कोई भी ऑफशियल जानकारी सामने नहीं आयी है. हलांकि मेकर्स की तरफ ऑफिशियली ये कहा गया है कि जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट की जाएगी.
क्यों हो रही है फिल्म 'द राजा साब' में देरी
फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के पीछे अभी फिल्म में पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. सबसे पहले फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना था. बता दें ये फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होने जा रही है. पोंगल के बीच एक्टर 'प्रभास' ने फिल्म के मोशन पोस्ट को शेयर कर के फैंस के बीच गर्मी बढ़ा दी थी.
'प्रभास' ने शेयर किया था 'द राजा साब' का टीजर
एक्टर 'प्रभास' ने फिल्म का पोस्टर और टीजर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था. इस टीजर पर उन्होंने एक टैगलाइन भी दिया था. उन्होंने लिखा, 'हॉरर एक नया ह्यूमर है.' इस टीजर ने फैंस के बीच बेसब्री पैदा कर दी थी. फैंस फिल्म के जल्द आने का इंतजार करने लगे थे. अब फिल्म का नया टीजर मई के आखिर में आने की उम्मीद है. फिल्म की पूरी टीम एक शानदार फिल्म बनाने के लिए खूब मेहनत कर रही है.
'द राजा साब' के किरदार
इस फिल्म में 'प्रभास' के साथ कई कलाकार दिखने वाले हैं. एक्ट्रेस मालाविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धी कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी 'द राजा साब' में नजर आ रहे हैं. ये सभी बेहतरीन किरदार निभाते हुए फिल्म में नजर आएंगे.

क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर