आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा नया ठिकाना, पीएम आवास योजना के तहत मकानों का हुआ भूमिपूजन
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एक विशेष पहल चल रही है, जिसके अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को स्थायी मकान दिए जा रहे हैं.गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोड़ियाबाड़म में इन मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया.
अब तक किराए पर थे, अब मिलेगा अपना आशियाना
दंतेवाड़ा में आत्म समर्पित नक्सली ने बताया कि मैं नक्सलियों को सामान सप्लाई करता था. मैंने 2020 में आत्मसमर्पण किया. अभी तक हम किराए पर रह रहे थे. अब सरकार की तरफ से मकान मिल रहा है. हम खुश हैं. वहीं आत्म समर्पित नक्सली-2 ने कहा कि मैं 2015 में नक्सली गतिविधियों में शामिल हुआ था. 2020 में मैंने आत्मसमर्पण किया. सरकार आवास दे रही है, इसके लिए हम धन्यवाद करते हैं. सभी को अच्छी सुविधा दे रहे हैं.बिजली, पानी सभी चीजों की व्यवस्था दे रहे हैं.
दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया गया. सभी परिवारों का सर्वेक्षण किया गया. उन्हें भूमि आवंटित करते हुए प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए आज भूमि पूजन किया गया. यह दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा. जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा रहा है. मुझे विश्वास है कि हम आने वाले 3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे.
3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे- कलेक्टर
दंतेवाड़ा कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाया गया और सभी परिवारों का सर्वेक्षण किया गया. उन्हें भूमि आवंटित करते हुए, प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में घरों के निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया. यह दूसरों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा. जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन तेज गति से किया जा रहा है. मुझे विश्वास है कि हम आने वाले 3-4 महीनों में इस कॉलोनी का निर्माण पूरा कर पाएंगे.

क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर