सुशासन तिहार बना पवन सिंह के लिए राहत की सौगात, अब मिलेंगी सरकारी योजनाओं का लाभ
रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम कुदरी के किसान पवन सिंह मरावी के चेहरे पर इन दिनों खुशी साफ झलक रही है। वजह है, सुशासन तिहार में मिला उन्हें समाधान का तोहफा। बीते कई सालों से उनके सरकारी अभिलेखों में नाम की त्रुटि थी, जिस कारण वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से वंचित रह जाते थे। हर बार फॉर्म भरते, लेकिन गलती के कारण नाम सूची से बाहर हो जाता। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू हुए सुशासन तिहार में जब पवन सिंह ने अपनी समस्या रखी, तो प्रशासन ने तुरंत गंभीरता दिखाई। राजस्व विभाग ने तेजी से जांच कर उनके बी-1 रिकॉर्ड और किसान किताब में नाम की गलती को ठीक कर दिया।
अब जब अभिलेखों में सब कुछ सही हो गया है, तो पवन सिंह को उम्मीद की नई किरण दिखी है। वे अब न सिर्फ किसान सम्मान निधि बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं का भी पूरा लाभ उठा सकेंगे। खुश होकर पवन सिंह कहते हैं कि मैं शासन और प्रशासन का दिल से धन्यवाद करता हूँ। अब मुझे वो सब मिलेगा जिसका मुझे वर्षों से इंतजार था। पवन सिंह की कहानी इस बात की मिसाल है कि अगर जनता सजग हो और सरकार संवेदनशील, तो समस्याएं सुलझ सकती हैं। सुशासन तिहार ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि बदलाव मुमकिन है।

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
इंदौर में मेडिकल नियमों की अनदेखी, 32 डॉक्टर रडार पर
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें