मारपीट के बाद मानसिक तनाव में युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने थाने पर किया धरना
भाटापारा: भाटापारा में शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड निवासी युवक की आत्महत्या के बाद मामला गरमा गया है. मृतक के परिजन बुधवार को उसका शव लेकर भाटापारा ग्रामीण थाना पहुंचे और थाना के सामने धरना देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
जानकारी के अनुसार, घटना 4 जून की है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. परिजनों का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. थाना परिसर में भीड़ जुटने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है.

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन