इंदौर में पहली बार किसी मंदिर में नोटों से श्रृंगार. बाबा खाटू श्याम ने मन्नत पूरी की तो भक्त हुए भावविभोर.
इंदौर : इंदौर के खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार का दिन कुछ खास रहा. बाबा खाटू श्याम का विशेष अंदाज में श्रृंगार हुआ. भक्तों ने अपने भगवान का 11 लाख रुपए से श्रृंगार किया. इन नोटों में 10 से लेकर 500 तक के रुपये हैं. इन भक्तों की मन्नत पूरी हुई, इसलिए दिल खोलकर दान किया. भक्तों का कहना है कि उन्होंने जो मनोकामना मांगी थी, वह पूरी हो गई है.
बाबा को नोटों से सजाने का संकल्प लिया था
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के बड़नगर, रतलाम में मंदिरों में अभी तक नोटों से श्रृंगार करने का चलन है. लेकिन इंदौर में पहली बार किसी मंदिर में भगवान को नोटों से सजाया गया. बाबा खाटू श्याम का ये मंदिर इंदौर के नंदा नगर क्षेत्र में स्थित है. मंदिर के मुख्य पुजारी उदित शर्मा ने बताया "रहवासियों ने अपने हिसाब से मन्नत मांगी थी. मन्नत पूरी हो जाने पर भगवान का श्रृंगार नोटों से करने की प्रार्थना की गई थी. मन्नत पूरी होने पर सभी भक्त इकट्ठे और अपने अनुसार राशि जमा कर श्रृंगार किया गया."
ये नोट भक्तों को वापस कर दिए जाएंगे
किसी भक्त द्वारा 2 लाख तो किसी के द्वारा 11000 तो किसी भक्त ने 41000 रुपए इकट्ठा किए. इस तरह से 40 लोगों ने 11 लाख रुपए इकट्ठा किए. श्रृंगार करने के बाद इन्ही नोटों को भक्तों को वापस लौटा दिया जाएगा. ये श्रृंगार दो दिन तक रहेगा. मंदिर के पुजारी उदित शर्मा ने बताया "मंदिर में बरकती सिक्को का भी वितरण किया गया. ये बरकती सिक्के खाटू श्याम के हैं और इन्हें भक्तों के बीच वितरित किया गया. इसको लेकर मान्यता यह है कि यदि ये बरकती सिक्के घर में रखे जाएंगे तो धन्य धान्य की कभी कमी नहीं आएगी."
खाटू श्याम मंदिर परिसर में और भी देवता विराजमान
गौरतलब है कि खाटू श्याम मंदिर में हनुमानजी और भैरू बाबा का भी मंदिर है. अयोध्या से लाई गई ईंटों द्वारा हनुमानजी के मंदिर का निर्माण किया गया है. मंदिर प्रांगण में ही मौजूद भैरू बाबा को लेकर भक्तों का कहना है कि यहां पर सिगरेट चढ़ाई जाती है.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन