अपर मुख्य सचिव राजन ने उच्च शिक्षा विभाग की बैठक ली
भोपाल : अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि विद्यार्थियों को ऑनलाईन परीक्षा की सुविधायें दी जायें। दो परीक्षाओं के बीच में पर्याप्त अंतर रखा जाये। स्वाध्यायी एवं नियमित विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि के प्रयास किये जायें। विद्यार्थियों को उपयोगी पाठ्यक्रमों की जानकारी दी जाए। जिन विद्यार्थियों की 'अपार' आई.डी. नहीं बनी है, बनवाने के प्रयास किये जाएं। सभी विश्वविद्यालय एक माह में उपाधि अपलोड कर दें। शासन स्तर पर जानकारी पूरे परीक्षण उपरांत भेजी जाएं। उच्च शिक्षा से संबंधित बैठक प्रत्येक माह संचालनालय स्तर पर आयोजित की जाये। उच्च शिक्षा के सही क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार उत्तरदायी होंगे। राजन ने सोमवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा ली।
बैठक में स्वय (SWAYAM) पाठ्यक्रमों से मेपिंग के संबंध में केंद्रीय अध्ययन दल की बैठक, स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में पंजीयन की स्थिति एवं विभागीय प्रयास, विश्वविद्यालयवार कुल पंजीयन के आधार पर स्थिति, अंकसूची एवं उपाधि अपलोड की स्थिति, क्रेडिट डाटा से मैपिंग एवं आधार अपडेशन एवं त्रुटि रहित अपार (APAAR- ID) आई.डी. प्राप्त करने संबंधी कार्यवाही की स्थिति,शैक्षणिक संस्थाओं की ऑनबोर्ड स्थिति, उच्च शिक्षण संस्थाओं में अपार एवं स्वयं के नोडल अधिकारियों की जानकारी एवं प्रशिक्षण तथा विश्वविद्यालयों में समर्थ की प्रगति की समीक्षा की गयी।
बैठक में आयुक्त उच्च शिक्षा प्रबल सिपाहा, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रदेश के सभी विश्व विद्यालयों के रजिस्ट्रार एवं स्वयं, अपार एवं समर्थ कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़