पाकिस्तान में बेपटरी हुई ट्रेन, एक की मौत, 20 जख्मी, दो की हालत गंभीर
लाहौर। पाकिस्तान में रविवार को पैसेंजर ट्रेन की 4 बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह हादसा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ। पैसेंजर ट्रेन लोधरान रेलवे स्टेशन के पास अचानक पटरी से उतर गई। यह ट्रेन पेशावर से करांची जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में ट्रेन के चार कोच बेपटरी होकर डैमेज हो गए। ट्रेन में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। कम से कम 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोधरान की डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक दो की हालत गंभीर है। हादसे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हादसे के बाद यह रूट कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया था। बाद में फिर इस पर ट्रेनों का आवागमन शुरु हो गया।
बता दें पिछले सोमवार को मूसा पाक एक्सप्रेस भी डिरेल हो गई थी, जिसमें पांच यात्री घायल हुए थे। इससे पहले लाहौर से इस्लामाबाद जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 कोच पटरी से नीचे उतर गए थे, जिसमें 30 यात्री घायल हुए थे।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल