एयरपोर्ट और फाइटर जेट के बाद अब लाशें उठा रही मुनीर की सेना, सामने आया जंग का दर्द
इस्लामाबाद। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से मिले जख्मों से पाकिस्तान अब दर्द महसूस कर रहा है। अब पाकिस्तान ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि 9-10 मई को हुई एयर स्ट्राइक में भारी नुकसान हुआ था। एक मीडिया रिपार्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना के हमले में उसके 13 सैनिकों सहित 50 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
पाकिस्तान सरकार और सेना ने कबूल किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भोलारी एयरबेस पर भारत के हमले में ही उसके स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ की मौत हुई थी। यूसुफ को मरणोपरांत राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। इसके अलावा नूर खान, सरगोधा, जैकबाबाद, भोलारी और शोरकोट एयरबेस पर भारत की स्ट्राइक्स में कई अन्य सैनिक घायल हुए थे।
गौरतलब है कि भारत सरकार पहले ही दावा कर चुकी थी कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर किए और कई अहम आतंकी ठिकाने को मिटटी में मिला दिया। वहीं, कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि नूर खान एयरबेस पर अमेरिकी तकनीशियन भी घायल हुए थे। यह जानकारी पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान सामने आई।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए सैन्यकर्मियों को सम्मानित किया। तमगा-ए-बसालत मरणोपरांत स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, हवलदार मोहम्मद नवेद, नायक वकार खालिद और लांस नायक दिलावर खान को प्रदान किया गया। वहीं, तमग़ा-ए-जुर्रत नायक अब्दुल रहमान, लांस नायक इकरामुल्लाह और सिपाही अदील अकबर को दिया गया।
बात दें कि भारत ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की गई। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए उस आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल