‘कुली’ का डिजिटल प्रीमियर: छोटे पर्दे पर दिखेगा थलाइवा का स्वैग
मुंबई: फिल्म ‘कुली’ में 74 साल के रजनीकांत का एक्शन अंदाज देखकर दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब तालियां बजाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। अब फिल्म ‘कुली’ ओटीटी पर भी रिलीज होने वाली है। जानिए, ओटीटी पर ‘कुली’ किस तारीख को रिलीज हो रही है।
ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी 'कुली'
फिल्म ‘कुली’ 11 सितंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है। लेकिन में ‘कुली’ कब ओटीटी पर आएगी, अभी इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।
बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई
‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 282.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी है। फिल्म ‘कुली’ को आज गुरुवार को थिएटर में 22 दिन पूरे हो चुके हैं। 22वें दिन में इस फिल्म ने 29 लाख रुपये (शुरुआी आंकड़े) अपने खाते में जोड़ लिए हैं।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फिल्म ‘कुली’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसमें रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज जैसे कलाकार भी नजर आए। ये सभी एक्टर्स गैंगस्टर के रोल में नजर आए हैं। साथ ही एक्ट्रेस श्रुति हासन इस फिल्म में नजर आईं। ‘कुली’ को लोकेशन कनगराज ने डायरेक्ट किया है।

परिसीमन पर शाह की साफ तस्वीर: बड़े राज्यों की बढ़ेगी ताकत
स्मार्ट गवर्नेंस की मिसाल बना जबलपुर, पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
कुदरत का 'डबल रोल': कहीं सूरज उगल रहा आग, तो कहीं बादलों ने थामी बागडोर
मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी का शिकंजा, करीबियों के घर भी रेड
सपा और कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, महिला आरक्षण बना मुद्दा
रेलवे की लापरवाही उजागर, बीच रास्ते रुकी मालगाड़ी से लगा जाम
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति