छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर। प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में कोरिया जिले के सोनहत में सबसे अधिक 86.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पेंड्रा में 40 मिमी, पिलाईगढ़ में 30 मिमी, जबकि केल्हारी, रामानुजगंज, रघुनाथनगर, भटगांव, चलगली और चांदो में 10 मिमी वर्षा हुई।
तापमान का हाल
राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री ऊपर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ।
नमी और हवा
सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 86 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत रही। औसत हवा की गति दो किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। मानसून की द्रोणी रेखा फिलहाल बठिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज होते हुए गुजर रही है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी बांग्लादेश तक एक द्रोपिका बनी हुई है। एक अन्य द्रोपिका उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से मध्यप्रदेश, विदर्भ होते हुए मराठवाड़ा तक फैली हुई है।
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले चार दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक और वर्षा की गतिविधियों में कमी रह सकती है। इसके बाद मौसम प्रणाली के प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां फिर से बढ़ने की संभावना है।
रायपुर का पूर्वानुमान
शनिवार को रायपुर शहर में आसमान सामान्यतः मेघाच्छादित रहेगा। दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राशिफल 23 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल