वीकएंड कलेक्शन रिपोर्ट: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 450 करोड़ क्लब में हुई एंट्री
मुंबई: इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही फल्मों 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' का कलेक्शन घट गया था, लेकिन वीकएंड पर इन फिल्मों की कमाई में तेजी देखी गई है। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड समेत साउथ की फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वीकएंड पर एक बार फिर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक कुल 437.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जल्द ही यह फिल्म 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
बॉलीवुड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को भी वीकएंड का फायदा मिला है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म ने रविवार को 3.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इस फिल्म ने अब तक कुल 49.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दे कॉल हिम ओजी
साउथ के अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने भी वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म ने रविवार को 1.53 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 191.63 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म की कमाई पर 'कांतारा चैप्टर 1' का असर पड़ा है।
जॉली एलएलबी 3
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में वीकएंड पर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए थे। शनिवार और रविवार को इसने क्रमश: 1 और 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 24 दिनों में फिल्म ने 112.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी हैं।

बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा