सरिता बिरजे के जन्मदिन पर आर. माधवन का रोमांटिक पोस्ट, लिखा— “मैं भाग्यशाली हूं कि तुम मेरी जिंदगी में हो”
मुंबई: आज बुधवार 15 अक्तूबर को आर माधवन की पत्नी सरिता का जन्मदिन है। माधवन ने अपनी पत्नी सरिता बिरजे के जन्मदिन पर उन्हें 'सबसे खूबसूरत आत्मा' कहकर बधाई दी। इस मौके पर माधवन ने सोशल मीडिया पर सरिता की एक सुंदर तस्वीर शेयर की और एक प्यारा संदेश लिखा।
माधवन ने पत्नी को दी जन्मदिन की बधाई
आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर पत्नी सरिता की एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सबसे मजबूत और सबसे सुंदर आत्मा को जन्मदिन मुबारक, जिसे मैं जानता हूं। उसके अंदर का बच्चा एक रक्षक जैसा है, जो दया, देखभाल और उदारता से भरा है। मुझे हैरानी और शुक्रिया होता है कि हर साल तुम्हारे बारे में इतना कुछ पता चलता है, जो मुझे प्रेरित करता है और बेहद भाग्यशाली महसूस कराता है। लव यू पोंडती।'
माधवन और सरिता की प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधवन की मुलाकात सरिता से एक क्लास में हुई थी, जो माधवन चलाते थे। सरिता उस समय एयर होस्टेस बनने की तैयारी कर रही थीं और महाराष्ट्र में माधवन की क्लास जॉइन की। इंटरव्यू पास करने के बाद उन्होंने माधवन को डिनर पर बुलाया और फिर उनका रिश्ता शुरू हो गया। कुछ समय डेटिंग के बाद दोनों ने 1999 में तमिल रिवाज से शादी कर ली। उनके एक बेटा है वेदांत, जो एक अच्छा एथलीट बन रहा है।
आर माधवन का वर्कफ्रंट
माधवन जल्द ही फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह देव खुराना का रोल करेंगे। इस फिल्म में आर माधवन, आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के पिता बने हैं। इस फिल्म को अंशुल शर्मा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में तब्बू, जिमी शेरगिल, आलोक नाथ और इनायत सूद मुख्य रोल में हैं। तमन्ना भाटिया और प्रकाश राज कैमियो करेंगे। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल