धनतेरस पर नंदुरबार में बड़ा हादसा, घाटी में वाहन पलटने से 8 श्रद्धालुओं की मौत
महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले शनिवार धनतेरस के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. चांदसैली घाट पर एक वाहन के अनियंत्रित होकर घाटी में पलट जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.
यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों में से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब पवित्र अस्तंबा यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वैन चांदसैली घाट के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई. घाट के तीखे और संकरे रास्ते पर चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ.
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन के पलटने से वाहन का पिछला हिस्सा सड़क पर गिर गया, जिसके नीचे कई यात्री दब गए. घायलों को तत्काल तलोदा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. हादसे ने पूरे नंदुरबार जिले में शोक की लहर दौड़ा दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
बाद में मीडिया से बात करते हुए, विधायक राजेश पडवी ने कहा, "नंदुरबार के चांदसैली घाट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है. अस्तंबा ऋषि देव के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है. घायलों को तलोदा उपजिला अस्पताल और कुछ को नंदुरबार जिला अस्पताल भेजा गया है. घायलों के लिए राहत कार्य जारी है."
प्राथमिक जानकारी मिली है कि एक पिकअप ट्रक में लगभग 40 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि घायलों और मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद, हम सभी संबंधित लोगों के घर शव पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है.

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल