घर के इस कोने में रखिए खास रंग का खाली फ्लावर पॉट, खर्चे होंगे कम, सिर्फ 2 उपाय बदल देंगे जिंदगी!
हर इंसान चाहता है कि उसके पास थोड़ी बचत हो. कुछ लोग अपने महीने की आमदनी में से थोड़ा पैसा अलग रखते हैं, तो कुछ कोशिश करते हैं कि खर्च कम करके पैसे बचा लें. लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि चाहे जितनी भी कोशिश कर लो, फिर भी महीने के अंत में जेब खाली ही मिलती है. ये सिर्फ आमदनी का नहीं, सोच और आदतों का मामला भी है. कई बार हम जाने-अनजाने ऐसे काम कर बैठते हैं, जो हमारी बचत को रोक देते हैं. पैसे की कमी सिर्फ नौकरी या व्यापार से नहीं जुड़ी होती, कई बार ये हमारे घर के माहौल, खर्च करने के तरीके और मानसिकता से भी जुड़ी होती है. आज के समय में जब हर चीज़ महंगी होती जा रही है, तब ये समझना जरूरी है कि आखिर हमारी बचत क्यों नहीं हो रही? कौन सी छोटी-छोटी बातें हैं जो हमें ध्यान में रखनी चाहिए? क्या सिर्फ कमाना ही काफी है, या कमाने से ज़्यादा ज़रूरी है, उसे संभालना? इस आर्टिकल में हम जानेंगे ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से कि कब और क्यों आपकी बचत नहीं हो पाती और किस तरह आप उसे रोक सकते हैं.
1. अनावश्यक खर्च की आदत
सबसे पहली और बड़ी वजह यही है. जब हमें किसी चीज़ की जरूरत नहीं होती फिर भी हम उसे खरीद लेते हैं. डिस्काउंट, ऑफर्स और सोशल मीडिया की चमक-दमक में फंसकर हम ऐसे खर्च कर देते हैं जिनकी कोई ज़रूरत नहीं थी. ये छोटे-छोटे खर्च मिलकर महीने का बजट बिगाड़ देते हैं.
2. घर का वातावरण और ऊर्जा
ये बात सुनने में अजीब लग सकती है, लेकिन घर का दिशा और वहां की व्यवस्था भी हमारी आर्थिक स्थिति पर असर डालती है. कुछ वास्तु सलाह के अनुसार:
-अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक गुल्लक रखें. उसमें थोड़े-थोड़े पैसे डालते रहें. यह आपके पैसे को रोकने और बचाने की आदत बना सकता है.
-घर के दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पीले रंग का फूलदान रखें, लेकिन ध्यान रखें कि उसमें कोई पौधा या पानी न हो. यह खर्चों पर नियंत्रण लाने में मदद कर सकता है.
3. सेविंग की कोई योजना नहीं होना
कई लोग सोचते हैं कि “जो बचेगा, वो बचा लेंगे.” लेकिन हकीकत यह है कि जब तक सेविंग को प्राथमिकता नहीं देंगे, तब तक पैसे बचने का सवाल ही नहीं उठता. बचत को खर्च के बाद नहीं, आमदनी के साथ ही तय करें. जैसे ही पैसे आएं, सबसे पहले सेविंग के लिए कुछ हिस्सा निकालें.
4. वित्तीय जानकारी की कमी
कई बार लोग इस कारण भी पैसे नहीं बचा पाते क्योंकि उन्हें यह नहीं पता कि कहां निवेश करना चाहिए, या किन खर्चों को कैसे कम किया जा सकता है. अगर आपको सही जगह निवेश और बचत के साधनों की जानकारी नहीं है, तो आप बस मेहनत करते रहेंगे और पैसा आते ही चला जाएगा.
5. टालमटोल करना
कुछ लोग सेविंग या निवेश को हमेशा “अगले महीने” पर टालते रहते हैं. लेकिन जब तक आप शुरुआत नहीं करेंगे, तब तक कुछ नहीं बदलेगा. सेविंग एक आदत है, जो आज से बनती है – कल से नहीं.
समाधान क्या है?
-हर महीने की शुरुआत में खर्चों की सूची बनाएं
-खर्च करने से पहले दो बार सोचें
-घर में ऊपर बताए गए वास्तु उपाय अपनाएं
-सेविंग को पहली प्राथमिकता बनाएं
-अपनी आमदनी और खर्चों का हिसाब रखें
-किसी भी फाइनेंशियल सलाहकार से मार्गदर्शन लें अगर जरूरी लगे
-भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर चलें

आध्यात्मिक चिकित्सा: तुलसी पूजन और गो सेवा से मानसिक और शारीरिक व्याधियों का अंत
समस्याओं का अचूक समाधान हैं 'यंत्र'; जानें व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए कौन सा यंत्र है सर्वश्रेष्ठ?
कैसा होगा आपका भविष्य? हस्तरेखा शास्त्र से समझें हाथ की रेखाओं और हथेली के आकार का मेल
सिर्फ शिष्टाचार नहीं, सेहत और सौभाग्य का प्रतीक है मेहमान को पानी देना; जानें क्या कहता है शास्त्र?
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल