हसीन जहां की गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका पर SC ने मोहम्मद शमी को जारी किया नोटिस
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में गुजारा भत्ता बढ़ाने की याचिका दायर की है। कोर्ट ने इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को चार हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी।
हसीन जहां ने यह याचिका कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की है। हाईकोर्ट ने उन्हें 1.5 लाख रुपये और बेटी के लिए 2.5 लाख रुपये मासिक भत्ता देने का निर्देश दिया था। हसीन जहां का कहना है कि यह राशि उनके गुजारे के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में यह कदम उठाया है।
हसीन जहां और मोहम्मद शमी का विवाद 2018 में शुरू हुआ था। दोनों 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन घरेलू हिंसा और चरित्र हनन के आरोपों के चलते हसीन जहां अपने बेटी के साथ अलग रह रही हैं। तब से उन्होंने शमी से गुजारा भत्ता प्राप्त करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में मोहम्मद शमी को निर्देश दिया कि वे हर महीने चार लाख रुपये पत्नी और बेटी के भरण-पोषण के लिए देंगे।
जुलाई 2025 में हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर शमी पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और अपराधियों के जरिए उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने शमी को ‘चरित्रहीन, लालची और मतलबी’ बताया और कहा कि अब वह अपने अधिकारों के लिए कानून का सहारा लेंगी।

आइंस्टीन की महान खोज को मिली नई पुष्टि, वैज्ञानिकों ने फिर माना सिद्धांत सही
दतिया में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल साथ आएंगे नजर
बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश बोले- विकास की गति और तेज हो सकती थी
पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण पर विवाद गहराया, ‘E20 जनता पार्टी’ सड़कों पर उतरने को तैयार
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह