लंबे और मजबूत बाल चाहिए? अपनाएँ ये आसान घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
बाल हमारी खूबसूरती का अहम हिस्सा होते हैं। यही वजह है कि लंबे, घने और चमकदार बाल पाने की चाहत हर महिला की होती है। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी लंबे बाल पाना एक सपना बन ही रह जाता है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी लंबे बाल पा सकेंगी।
इन टिप्स को फॉलो करने से पहले संबंधि विषय के एक्सपर्ट्स भी एक बार आप सलाह ले सकते हैं।
ट्रिमिंग जरूर कराएं
बालों को लंबा करने के लिए कम से कम 8 से 10 हफ्तों के बाद ट्रिमिंग जरूर कराएं। ऐसा करने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। गर्मियों के मौसम में प्रदूषण और सूरज की किरणों से बाल डैमेज हो जाते हैं, जिससे स्प्लिट एंड्स हो जाते हैं। ये स्प्लिट एंड्स बालों को बढ़ने से रोकते हैं, इसलिए ट्रिम कराते रहना चाहिए।
कंडीशनिंग जरूरी है
बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाने के लिए कंडीशनिंग बेहद जरूरी है। कंडीशनिंग नहीं होने से बालों के निचले हिस्से को ठीक तरह से पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए बालों को कंडीशन करना बेहद जरूरी होता है।
गर्म तेल से मसाज करें
हेल्दी बालों के लिए हफ्ते में एक बार गर्म तेल से मसाज करना बहुत जरूरी होता है। तेल की मसाज करने से झड़ते बालों की समस्या से भी राहत मिलती है। आप अगर अपने बालों को जल्दी लंबा बनाना चाहती हैं तो बेहतर होगा कि बालों में नारियल या जैतुन के तेल की मसाज करें।
बालों में कंघी करना फायदेमंद
तेल की मसाज के अलावा बालों में कंघी करना भी फायदेमंद है। इसके लिए सही कंघी का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी है। कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से होता है। सोने से पहले कंघी जरूर करें। इससे जड़े मजबूत होती हैं और बाल भी जल्दी लंबे होते हैं।

अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास