एक बार फिर गूंजी किलकारियां, भारती सिंह ने दिया बेटे को जन्म
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने अपने दूसरे बच्चे का वेलकम कर लिया है. भारती और हर्ष की फैमिली अब और भी बड़ी हो गई है, जिससे उनके घर का माहौल खुशियों से भर गया है. हालांकि, अभी कपल की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है |
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने काफी खास तरीके से दूसरी बार खुशखबरी को लोगों के सामने लाया था. जिसके बाद से उनके फैंस इस पल का काफी इंतजार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि आज यानी 19 दिसंबर की सुबह ही भारती ने बेबी बॉय को जन्म दिया है, दोनों ही स्वस्थ्य हैं. लोग अब दोनों की पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं |
गोला को दिया था जन्म
रिपोर्ट ने दूसरे बार बेबी बॉय के आने की जानकारी दी है. लेकिन, कपल की ओर से अभी तक मीडिया के सामने या फिर सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है. भारती सिंह ने इससे पहले साल 2022 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसे प्यार से सभी गोला बुलाते हैं |
लोग करते हैं खूब पसंद
भारती और हर्ष टीवी के पसंदीदा कपल में शामिल हैं. उनका बेटा गोला भी सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी पॉपुलर है और अब उसके छोटे भाई के आने से कपल की खुशी दोगुनी हो गई है. हालांकि, कपल ने कई बार अपनी इच्छा जाहिर की है कि उन्हें हमेशा से एक लड़की की कामना रही है |
प्रेग्नेंसी के वक्त तक किया काम
पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह आखिरी समय तक काम करती नजर आई थीं और अब दूसरी बार भी उन्होंने यही दिखाया कि प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे बैलेंस किया जाता है. लाफ्टर शेफ के तीसरे सीजन के सेट पर भी एक्टर्स ने खास तरीके से भारती के लिए स्पेशल सरप्राइज बेबी सावर भी प्लान किया था |

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज