सरगुजा में कोयला चोरी फिर तेज, ईंट भट्ठा सीजन में माफिया सक्रिय
CG News: सरगुजा जिले में ईंट भट्ठों का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर सरगुजा कोयला चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोयला माफिया ग्रामीणों को आगे कर कोयला खदानों से चोरी करवा रहे हैं और उसी चोरी के कोयले का इस्तेमाल ईंट भट्ठों में किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि खनिज विभाग के अधिकारी न तो भट्ठों का निरीक्षण कर रहे हैं और न ही किसी तरह की कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं।
लखनपुर और आसपास के इलाकों में दर्जनों चिमनी ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं, जहां अवैध कोयले की खपत की जा रही है। हर साल यही स्थिति बनती है। पुलिस ग्रामीणों को कोयला चोरी के आरोप में पकड़ लेती है, लेकिन भट्ठा संचालकों और माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हो पाती। इसी कारण कोयला माफिया बेखौफ होकर सैकड़ों ग्रामीणों को खदानों में भेजकर चोरी करवा रहे हैं। दूसरी ओर, एसईसीएल प्रबंधन भी कोयला चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
पुलिस के अनुसार, 29 जनवरी की सुबह कुछ लोग अमेरा कोल माइंस में संदिग्ध हालत में पहुंचे थे। जब खदान प्रबंधन ने उनसे पूछताछ की तो वे पुलिस की मौजूदगी में ही विवाद और धमकी देने लगे। सूचना मिलने पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने पुलिस की भी बात नहीं मानी।
इसके बाद पुलिस ने नंदलाल, गुलाब राजवाड़े, संजय यादव, तेजू, प्रेम कुमार और महेश्वर राम समेत कुल सात आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 दोपहिया वाहन और 10 बोरा कोयला जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है।

घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल