छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ी ठंड, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठिठुरन का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बदलते मौसम के चलते छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार से ठंड का असर दोबारा बढ़ गया है, जिससे लोगों को सुबह और शाम ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर की सड़कों पर भी तड़के कोहरा देखने को मिल रहा है, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया है।
इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, उत्तर छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। यहां आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। सुबह और रात के समय तापमान गिरने से लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी हिस्सों में देखने को मिलेगा, जहां ठंड का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। सरगुजा संभाग में पहले से ही ठिठुरन महसूस की जा रही है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।
हालांकि, राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर जैसे मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर बना रह सकता है और मौसम का मिजाज मौजूदा स्थिति जैसा ही रहेगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा