छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष क्रांति: नवा रायपुर में खुलेगा पहला अंतरिक्ष केंद्र
छत्तीसगढ़ : के शैक्षिक और वैज्ञानिक क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही है। राज्य में पहली बार छत्तीसगढ़ अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना के साथ अंतरिक्ष विज्ञान की नई शुरुआत होगी। जिला प्रशासन रायपुर और IDYM फाउंडेशन द्वारा, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के सहयोग से “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके तहत नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक अंतरिक्ष केंद्र स्थापित किया गया है, जिसका लोकार्पण 3 फरवरी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी, नवा रायपुर में सुबह 10 बजे होगा।
यह परियोजना विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक स्पेस रिसर्च से सीधे जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ अंतरिक्ष केंद्र में छात्रों को केवल सैद्धांतिक पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उपग्रह निर्माण, परीक्षण और संचालन की वास्तविक प्रक्रिया को समझने का व्यावहारिक अवसर मिलेगा।
इस खास मौके पर गगनयान मिशन से जुड़े, अशोक चक्र से सम्मानित और भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ टेस्ट पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” के ब्रांड एंबेसडर के रूप में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहब भी शामिल होंगे। केंद्र में ISRO मानकों के अनुरूप क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लैब, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।

राशिफल 10 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
SC का संदेश: धार्मिक स्थलों में प्रतिबंध धर्म को विभाजित करता है
एलपीजी आपूर्ति पर कोई संकट नहीं, 100% भरोसा, सरकार ने दी जानकारी
मुस्लिम विवाह कानून पर हाई कोर्ट की स्पष्टता, फैसला चर्चा में
पश्चिम मध्य रेलवे को मिला नया नेतृत्व, दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति
MP में अनोखी पहल: गाली देने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना
सैन्य सहयोग से पीछे हटने की खबरों पर चीन की सफाई
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम