वीकएंड के बाद क्या रहा ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ का हाल? सोमवार को कमाई की दौड़ में कौन आगे; जानें कलेक्शन
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को थिएटर में 11 दिन हो चुके हैं। फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। वहीं हालिया रिलीज रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है, फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इसके अलावा फिल्म ‘मयासभा’ भी इन बड़ी फिल्मों के आगे मौजूद है। जानिए, सोमवार को इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोरे हैं।
‘मर्दानी 3’ ने चौथे दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सोमवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 2.15 करो़ड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रानी मुखर्जी की फिल्म ने रविवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 19.65 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड के बाद सोमवार को फिल्मों के कलेक्शन में कमी आती है। लेकिन ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन काफी घट गया है।
‘बॉर्डर 2’ ने ग्यारहवें दिन की कितनी कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के ग्यारहवें दिन यानी सोमवार को 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि रविवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सनी देओल की फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट है। लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 281 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। जबकि मेकर्स ने सोमवार को ही दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘मयासभा’ की लगातार घटती कमाई
जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘मयासभा’ को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए हैं। रविवार को इस फिल्म ने 20 लाख रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 65 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म ‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने ‘मयासभा’ को बनाया है।

होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स