भटगांव में 10.93 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई दिशा
रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 10.93 करोड़ रुपए की लागत वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन परियोजनाओं से न केवल जल संरक्षण और सिंचाई की सुविधाएं मजबूत होंगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
जलाशयों का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार
सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण के लिए 4.94 करोड़ रुपए, कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णोद्धार के लिए 4.73 करोड़ रुपए और ओड़गी स्थित बसनारा जलाशय (तालाब) के मरम्मत कार्य के लिए 1.26 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
रोजगार और पर्यटन में वृद्धि
मंत्री ने कहा कि जल संसाधनों का संरक्षण और विकास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। साथ ही पर्यटन के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार और आय के अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास गति पकड़ सकेगा।
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने विकास कार्यों की इस सौगात के लिए राज्य सरकार और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला