राम चरण और उपासना ने किया अपने जुड़वा बच्चों का नामकरण, बताया नाम का मतलब, बोले- ‘ये सिर्फ नाम नहीं…’
राम चरण के परिवार में खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कपल के घर में 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। अब अभिनेता राम चरण और उपासना कोनिडेला ने अपने जुड़वां बच्चों का नामकरण एक पारंपरिक नामकरण समारोह में किया, जिसमें परिवार और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए।
रीति-रिवाजों के साथ किया नामकरण
नामकरण समारोह में परिवार की परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का खास ध्यान रखा गया। राम चरण ने बताया कि उनके लिए बच्चों का नाम रखना सिर्फ एक रस्म नहीं था, बल्कि एक बहुत ही निजी और आध्यात्मिक फैसला था।राम चरण ने वैरायटी से बातचीत में कहा, ‘बच्चों का नाम रखना हमारे लिए बहुत ही खास फैसला था। मैंने और उपासना ने इस बारे में काफी बातचीत की। हमारे माता-पिता भी इस फैसले का अहम हिस्सा थे। हमारी संस्कृति में बड़ों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बहुत मायने रखता है।’
शिवराम और अनवीरा देवी रखा है नाम
उनके बेटे का नाम शिवराम रखा गया है। यह नाम भगवान शिव और भगवान राम से प्रेरित है। राम चरण ने बताया कि इस नाम में शक्ति, संयम, धर्म और करुणा का भाव जुड़ा है। साथ ही, यह नाम उनके पिता के जन्म के नाम ‘शिव शंकर वरा प्रसाद’ से भी जुड़ा हुआ है, जिससे परिवार की विरासत आगे बढ़ती है।वहीं बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा गया है। इस नाम में साहस और नारी शक्ति की भावना है। राम चरण ने बताया, ‘वीरा का मतलब बहादुरी होता है और ‘अन’ इसे असीम बना देता है। ‘देवी’ शब्द हमने जानबूझकर जोड़ा है, ताकि यह याद रहे कि ताकत और सौम्यता साथ-साथ चल सकती हैं।’उन्होंने कहा कि उनके लिए ये नाम सिर्फ नाम नहीं हैं, बल्कि अपने बच्चों के लिए शक्ति, प्यार और हिम्मत की कामना हैं।

जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव