गैस लीकेज से दहशत में लोग: इंदौर में चार महिलाएं प्रभावित, कई घायल
इंदौर: इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मौजूद एक कबाड़ी की दुकान पर गैस के सिलेंडर से अचानक गैस रिसीव होने लगा और देखते देखते गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई. इसके चलते रहवासियों को सांस लेने की परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद जैसे ही पूरे मामले की जानकारी लगी दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिस सिलेंडर में से गैस रिसीव हो रहा था उसे फैलने से रोका.
गैस सिलेंडर को काट रहा था कबाड़ी
पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है. रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मौजूद शहजाद कबड़ी के द्वारा एक गैस सिलेंडर लाया गया था. उसे सिलेंडर को कबड़ी शहजाद गैस कटर से काटा रहा था इस दौरान उसमें से गैस रिसीव होना शुरू हो गया. इस दौरान कबड़ी उसे ऐसे ही छोड़कर वहां से फरार हो गया.
इलाके में गैस फैलने से भगदड़
इसके बाद वह गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई और क्षेत्रीय रहवासियों को आंखों में जलन के साथ ही खांसी की शिकायत होने लगी. गैस के कारण क्षेत्रीय रहवासियों में भगदड़ मच गई, कई लोग घायल भी गो गये. जैसे ही पूरे मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तकरीबन एक से डेढ़ टैंकर पानी सिलेंडर पर डालकर उसे ठंडा किया गया. फिर सिलेंडर पर तकरीबन 3 से 4 बोरे डालकर गैस रिसाव को रोका गया.
4 महिलाएं अस्पताल में भर्ती, 2 दमकल कर्मी भी बीमार
फिलहाल एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सिलेंडर में से निकल रही गैस रुकी. वहीं, क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि इस दौरान क्षेत्र में रहने वाली तकरीबन तीन से चार महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके कारण उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है. जो फायर ब्रिगेड की टीम सिलेंडर से निकल रही गैस को रोकने के लिए पहुंची थी उसके दो लोग भी गैस के रिसाव के कारण बीमार हो गये. उन्हें भी सांस लेने में तकलीफ होने लगी.
फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की और कोई जानकारी नहीं है, वहीं कबाड़ी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया