यूपीएससी 2025 में एमपी की शानदार सफलता, भोपाल के ईशान भटनागर को 5वीं रैंक
भोपाल|संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने सविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय राजस्व सेवा आदि सेवाओं के लिए 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. राजस्थान के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है. वहीं, मध्य प्रदेश से ईशान भटनागर ने बाजी मारी है. उन्हें ऑल इंडिया 5वीं रैंक मिली है|
मध्य प्रदेश के 43 उम्मीदवारों को मिली सफलता
मध्य प्रदेश के 43 उम्मीदवारों को सफलता मिली है. भोपाल के ईशान भटनागर को 5वां स्थान मिला है. उनका ऑप्शनल विषय सोशियोलॉजी था. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईशान मूल रूप से भोपाल के रहने वाले हैं. उनकी स्कूली शिक्षा डीपीएस से पूरी हुई है. उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी की. ईशान के अलावा धार के पच्छल सेक्रेटरी को 8वां स्थान, सागर की आस्था जैन को 9वां स्थान, खंडवा की रूपल जैसवाल को 43 वां स्थान मिला|
ये है चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट
रैंक नाम शहर
5 ईशान भटनागर भोपाल
8 पच्छल सेक्रेटरी धार
9 आस्था जैन सागर
43 रूपल जैसवाल खंडवा
44 दीक्षा चौरसिया इंदौर
56 समीक्षा द्विवेदी इंदौर
67 विश्वजीत गुप्ता दतिया
88 दीक्षा पाटकर नरसिंहपुर
160 श्रृष्टि गोयल ग्वालियर
173 अक्षत बल्दवा इंदौर
186 आशीष शर्मा मुरैना
194 श्रेयांश बरोदिया नर्मदापुरम
209 सक्षम राजपूत टीकमगढ़

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई