वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं पक्षी संवर्धन हेतु दी गई जानकारी
कोरबा: कोरबा जिलान्तर्गत करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत निरीक्षण कुटीर नोनबिर्रा में डीएफओ प्रेमलता यादव, एसडीओ आशीष खेलवार एवं सूर्यकांत सोनी के निर्देशानुसार वन विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें नोवा नेचर सदस्य जितेंद्र सारथी एवं भूपेंद्र जगत द्वारा कार्यशाला में उपस्थित वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा एवं पक्षी संवर्धन हेतु जानकारी प्रदान किया गया और वन्य प्राणियों को अग्नि से बचाने हेतु उनके रहवास स्थल को नष्ट नहीं करने की बात कही गई। साथ ही पक्षियों के रहवास के लिए कृत्रिम घोषणा निर्माण संबंधी जानकारी प्रदाय किया गया। जिससे प्रकृति ने सभी जीव जंतुओं के सहयोग से ही हमारा पर्यावरण संतुलित बना रहेगा।
वनों को आग से बचाने हेतु फायर वाचन एवं सुरक्षा श्रमिकों को वनों में लगी आग को रोकने मॉकड्रील किया गया। कार्यशाला में उपस्थितजनों को महुआ चुनते समय, तेंदूपत्ता साख कर्तन के लिए वनों में आग नहीं लगाने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु एसडीओ श्रीमती अर्चना पैकरा, उडनदस्ता सह प्रभारी रघुनाथ सिंह राठिया, रेंजर पसरखेत देवदत्त खांडे एवं करतला वन परिक्षेत्र के समस्त अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव