मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर दी बधाई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाली द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट सीरिज में ग्वालियर की अनुष्का का चयन मध्यप्रदेशवासियों के लिये गौरव की बात है। उनके चयन से मध्यप्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कु. अनुष्का और उनके पिता बृजमोहन शर्मा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सम्मानित किया।

भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात