रात को सोने से पहले देश के लिए प्रार्थना जरूर करें: अक्षय कुमार
मुंबई । दुनिया भर में जिस तरह से उथल-पुथल मची हुई है, ऐसे माहौल में आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी अपनी चिंताओं और भावनाओं को खुलकर साझा कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी दुनिया के मौजूदा हालात पर अपनी बात रखते हुए लोगों से एक खास अपील की है।
अक्षय कुमार ने यह बात क्विज रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया के दौरान कही, जहां श्वेता जुमानी भी मेहमान के तौर पर मौजूद थीं। बातचीत के दौरान जब दुनिया में चल रहे तनाव और युद्धों का जिक्र हुआ, तो अक्षय ने कहा कि वर्तमान समय में कई देशों में संघर्ष और अनिश्चितता का माहौल है, जिसका असर हर इंसान पर पड़ता है, चाहे वह कहीं भी रहता हो। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रात को सोने से पहले अपने परिवार और देश के लिए प्रार्थना जरूर करें। उनके मुताबिक, यह छोटा सा कदम इंसान को मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे समय में एक-दूसरे के लिए दुआ करना बेहद जरूरी है, ताकि दुनिया में शांति बनी रहे और लोगों के बीच आपसी विश्वास कायम रहे। शो के दौरान श्वेता जुमानी ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत पर एक मजबूत आध्यात्मिक शक्ति का आशीर्वाद है, जो देश की रक्षा करती है। इस पर बातचीत करते हुए दोनों ने सकारात्मक सोच और आस्था के महत्व को रेखांकित किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी