MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
इंदौर|पश्चिमी एशिया में तनाव का असर जहां पहले डीजल-पेट्रोल और LPG को लेकर था. अब महंगाई की मार घरों की रसोई तक पहुंच गई है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. इंदौर में दूध की दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तक वृद्धि की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद शहर में दूध की कीमत 60 से बढ़कर 63 प्रति लीटर हो जाएगी|
कहां कितने रुपये बढ़ेंगे दाम?
- ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग का असर भारत पर पड़ रहा है. यही वजह है कि देश में महंगाई बढ़ गई है.
- मध्य प्रदेश में दूध के दाम बढ़ने वाले हैं, जिससे घर का बजट बिगड़ने वाला है.
- इंदौर के पड़ोसी जिले धार में 4 रुपये प्रति लीटर दूध की कीमत बढ़ा दी गई है.
- एमपी दुग्ध विक्रेता महासंघ के अनुसार इंदौर के साथ-साथ ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, देवास और बड़वाह में 2 से 4 रुपये तक दाम बढ़ाए गए हैं.
- दूध की बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.
- इंदौर दूध विक्रेता संघ के मुताबिक अब तक जिस दूध की कीमत 60 रुपये लीटर है. उसे घर पहुंच सेवा में 63 रुपये प्रति लीटर और डेरी एवं दुकानों से 65 प्रति लीटर तक बेचा जाएगा.
क्यों दाम में वृद्धि की गई?
- दुग्ध संघ का कहना है कि पशु आहार की कीमतों में वृद्धि हुई है, इस वजह से दूध की कीमतों को बढ़ाना पड़ा.
- संघ द्वारा कहा गया है कि आगे भी पशु आहार जैसे खली, चारा और भूसे के दाम बढ़ते हैं तो भविष्य में दाम पर फिर विचार किया जाएगा.
- इसके साथ ही दुग्ध विक्रेता संघ ने प्रशासन से मांग की है कि डेरियों को PNG गैस प्राथमिकता से उपलब्ध कराई जाए.

विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के