कागजों में मृत घोषित कर जमीन हड़पने की कोशिश, कलेक्टर ने मामले की तुरंत जांच का आदेश दिया
Indore News: इंदौर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जब गीताबाई नाम की बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर पहुंची. महिला ने आरोप लगाया कि सरकारी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि वह पूरी तरह जीवित है.
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
सांवेर तहसील की रहने वाली गीताबाई के अनुसार, सरपंच कार्यालय की कथित मिलीभगत से उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार किया गया. इसी आधार पर उसकी करीब पौने दो बीघा जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज कर दी गई. महिला का कहना है कि जय बजाज नाम के व्यक्ति ने दस्तावेजों में उसे मृत दिखाकर जमीन अपने नाम करवा ली.
जमीन पर पहुंचे बेटे के साथ मारपीट का आरोप
मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब गीताबाई के बेटे हरिराम ने बताया कि जब वह जमीन पर पहुंचा तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की. हरिराम का आरोप है कि उसने इस संबंध में थाने में शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी.
कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
न्याय की उम्मीद में हरिराम अपनी मां को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के