Bathing Twice a Day is Good or Bad:  गर्मी के मौसम में लोग बाहर की धूप और गर्मी से इतना परेशान हो जाते हैं कि अक्सर बाहर से आते ही तुरंत नहाने लगते हैं। यह आदत गर्मी से राहत पाने के लिए आम तौर पर सही लगती है, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि यह हर समय उचित नहीं होती। 

दरअसल, बाहर से आने के बाद तुरंत नहाना शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर के तापमान और पसीने के संतुलन को अचानक बदलना स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। खासकर गर्मियों में जब धूप और पसीना अधिक होता है, लोग ठंडे पानी से नहाने लगते हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें सामने आती हैं। इसलिए बाहर से आकर नहाने के लिए इसका सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम बताएंगे कि गर्मियों में बाहर से आने के बाद नहाने का सही तरीका क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
तापमान संतुलन है जरूरी

गर्मी में बाहर लंबे समय तक रहने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में तुरंत ठंडे पानी से नहाने पर शरीर को शॉक लग सकता है। यह हृदय और रक्त प्रवाह पर भी असर डाल सकता है। इसलिए गर्मी में बाहर से आने के बाद शरीर को धीरे-धीरे ठंडा करने की जरूरत होती है।

पेट की समस्याएं हो सकती हैं

अचानक ठंडा से नहाने से पेट की समस्याएं जैसे अपच, दस्त या पेट दर्द हो सकते हैं। जी हां, शरीर के गर्म और ठंडे तापमान में अचानक बदलाव से पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

सर्दी-जुकाम हो सकता है

शरीर अचानक ठंडा होने पर इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। इससे जुकाम, खांसी या गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी से आने के तुरंत बाद ठंडे पानी से नहाने से बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

सही तरीका क्या है?

गर्मी में बाहर से आने के 5-10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से नहाना स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होता है और पाचन, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता। ध्यान रखें कि आने के तुरंत बाद तो कभी न नहाएं, ऐसा करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है।