बटलर बोले- आप जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा
गुजरात टाइटंस के जोस बटलर ने भारतीय युवा सनसनी और राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज बटलर का मानना है कि यह 15 साल का खिलाड़ी आने वाले दशक में क्रिकेट पर राज कर सकता है। राजस्थान रॉयल्स के कैंप में हुई बातचीत के दौरान बटलर ने सूर्यवंशी के टैलेंट को देखकर हैरानी जताई और खुलकर उनकी प्रशंसा की। राजस्थान ने इसका वीडियो शेयर किया है।
'दुनिया उसके कदमों में होगी'
बटलर ने सूर्यवंशी के खेल को लेकर कहा, 'मैंने कहा था कि इसे ज्यादा उत्साहित मत करो, लेकिन सच में यह सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है। सोचिए जब यह 21 या 25 साल का होगा, तब दुनिया इसके कदमों में होगी। इसे खेलते देखना शानदार है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में तुमने इंग्लैंड का दिल तोड़ दिया था, कमाल है।' बटलर की इस तारीफ पर सूर्यवंशी मुस्कुराते नजर आए और दोनों ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया।
मेहनत जारी रखने की सलाह
बटलर ने युवा बल्लेबाज को सलाह देते हुए कहा, 'तुम बहुत अच्छा खेल रहे हो, ऐसे ही जारी रखो। तुम्हारी खेलने की आजादी देखने लायक है।' वहीं टीम मैनेजर ने खुलासा किया कि सूर्यवंशी ने कभी बटलर जैसा खिलाड़ी बनने और ट्रॉफी जीतने की इच्छा जताई थी।
आईपीएल में धमाकेदार शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी पहले ही आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन चुके हैं। इस सीजन की शुरुआत भी उन्होंने शानदार अंदाज में की, जब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
बटलर की नजरें वापसी पर
दूसरी ओर, बटलर ने इस सीजन की शुरुआत थोड़ी धीमी की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 33 गेंदों में 38 रन बनाए। अब वह अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फॉर्म में वापसी की कोशिश करेंगे। पिछले सीजन में बटलर ने गुजरात टाइटंस के लिए 13 पारियों में 538 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत लगभग 60 और स्ट्राइक रेट 163 से ज्यादा रहा। आईपीएल करियर में वह 4000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत