‘48 घंटे घर से बाहर न निकलें’: ट्रंप के बयान के बाद ईरान में भारतीयों के लिए चेतावनी
Indian Embassy Advisory: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को धमकी देते हुए मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि आज रात पूरी सभ्यता खत्म होने वाली है, जो दोबारा वापस नहीं आ सकती है. इस चेतावनी भरी पोस्ट के बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई है. ईरान की राजधानी तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
‘अगले 48 घंटे तक घर से ना निकलें’
ईरान को ट्रंप की धमकी के बाद भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जो भारतीय नागरिक ईरान में रह रहे हैं, वे जहां हैं, अगले 48 घंटे तक वहीं रहें. अगर जरूरत ना हो तो यात्रा और किसी तरह के मूवमेंट करने से बचना चाहिए. इसके साथ ही एडवाइजरी में साफ किया गया है कि किसी भी इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, पावर प्लांट, सैन्य ठिकानों और सरकारी भवनों से दूरी बनाकर रखें. ये हमले की स्थिति में ये अहम लक्ष्य हो सकते हैं.

निचली मंजिलों में रहने की सलाह
एडवाइजरी में कहा गया है कि सुरक्षा वजहों से बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों की वजह निचली मंजिलों में रहने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि जरूरत ना हो तो हाईवे पर ना निकलें. सड़क मार्ग से जाना ही पड़े तो भारतीय दूतावास से तालमेल बनाकर रखना चाहिए.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया
दूतावास ने भारतीय नागरिकों की मदद के लिए मोबाइल हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया गया है. ये अगले 24 घंटे के लिए संचालित रहेगी. इन मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है, +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359. ईमेल एड्रेस – cons.tehran@mea.gov.in है.

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज