तेज रफ्तार बनी काल, आमने-सामने भिड़ीं कारें, 6 ने गंवाई जान
कांकेर|बीती रात कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए|
दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौके पर मौत
इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा. कांकेर एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
इस मामले में एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान