बीजेपी का महिला आरक्षण पर फोकस: आज से बूथ स्तर पर सक्रिय होगी महिला ब्रिगेड
Nari Shakti Vandan Adhiniyam 2026: महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रही है. तो वहीं बीजेपी अपनी अलग ही तैयारी में नजर आ रही है. लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 2029 से 33% आरक्षण लागू करने को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करने में लग चुकी है. अगले कुछ दिनों बाद संसद का सत्र बुलाया गया है. इसमें यह विधेयक पारित किया जाएगा.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठन और खास तौर पर महिला नेताओं को निर्देश दिया है कि बिल पारित होने से पहले इसके लिए माहौल बनाया जाए. इसके साथ ही महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाया जाए. इसके लिए 11 अप्रैल से छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.
देशभर में कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
बीजेपी अपनी रणनीति के तहत 11 से 13 अप्रैल के बीच देश के 100 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी. देश के जो भी बड़े शहर हैं वहां बार दो प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इनके जरिए महिला आरक्षण बिल के फायदे और समाज में होने वाले बदलावों के बारे में बताया जाएगा. जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां विपक्ष के नेता और केंद्रीय मंत्रियों को कमान सौंपी गई है. दूसरी तरफ जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है वहां पर खुद मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
बूथ स्तर पर लिया जाएगा फीडबैक
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल को लेकर भाजपा महिला वोटरों के बीच जाएगी. बीजेपी इसके लिए नारी शक्ति वंदन अभियान को शुरू करेगी. इस कार्यक्रम के जरिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यहां लोगों से महिला आरक्षण बिल को लेकर उनका फीडबैक लिया जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ अलग अलग शहरों में पदयात्रा और बाइक रैली भी निकाली जाएगी. इनका नेतृत्व महिला नेताएं ही करेंगी.
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के लिए 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है. इस के समर्थन में बीजेपी ने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है.

'दमन नहीं, संवाद चाहिए', CJP ने छात्रों के समर्थन में सरकार को घेरा
अंतरिक्ष से दिखा भूकंप का असर, वेनेजुएला में जमीन 2 फीट तक खिसकी
इलाज के बाद सोनम वांगचुक की वापसी, समर्थकों से साझा किया आगे का रोडमैप
रादुविवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव, धारा 52 लागू करने की कवायद तेज
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे संसद तो बीजेपी सांसदों ने संभाला मोर्चा, लगाए समर्थन के नारे
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ संसद में कांग्रेस का प्रदर्शन, अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग