तमिलनाडु राजनीति में बड़ा मोड़, TVK को मिला लेफ्ट पार्टियों का साथ
चेन्नई: तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है। चेन्नई स्थित लोक भवन के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। पार्टी प्रमुख विजय के शपथ ग्रहण को लेकर मचे घमासान और अनिश्चितता से नाराज कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कई समर्थकों को हिरासत में ले लिया है। इस बीच, विपक्षी दलों के साथ आते नए समीकरणों ने राज्य की राजनीति को एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ा कर दिया है।
विधानसभा में बहुमत के करीब पहुँचता टीवीके का गठबंधन
तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके अब एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पार्टी को वामपंथी दलों (CPI, CPM) और VCK के साथ-साथ कांग्रेस का भी समर्थन मिलने के संकेत मिले हैं। विधानसभा के गणित को देखें तो टीवीके के अपने 107 विधायकों के साथ यदि अन्य दलों के 11 विधायक जुड़ते हैं, तो यह आंकड़ा 118 तक पहुँच जाता है। इसी रणनीतिक हलचल के बीच टीवीके विधायक और विजय के करीबी माने जाने वाले आधारव अर्जुन ने पार्टी प्रमुख के आवास पर जाकर अहम मुलाकात की है, जिसे सरकार गठन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
राजभवन के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
तमिलनाडु कांग्रेस ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बावजूद राज्यपाल ने टीवीके को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी गिरिश चोडणकर और अध्यक्ष के. सेल्वापेरुंथगाई ने अन्ना सलाई में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आरोप लगाया कि राजभवन केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा और आरएसएस के प्रभाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता के फैसले का सम्मान करते हुए टीवीके को समर्थन दे रहे हैं।
विपक्षी एकजुटता के लिए खरगे की बड़ी पहल
धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने की कवायद में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा से फोन पर बात कर टीवीके को समर्थन देने की अपील की है। खरगे का मानना है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुट होना चाहिए। इस पर डी. राजा ने अपने स्थानीय सहयोगियों से चर्चा कर जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ, असम के गुवाहाटी में भाजपा अपनी नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटी है, जहाँ 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा