किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में लगा सुशासन शिविर
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत किस्ताराम और सिंदूरगुड़ा में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का निरीक्षण महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के लाभ का जायजा लिया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष जताया।
मौके पर मिले प्रमाण पत्र, ग्रामीणों के चेहरे खिले
शिविरों में ग्रामीणों को जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किए गए। दीपिका सोरी ने स्वयं बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। इससे ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और समय व धन दोनों की बचत हो रही है।
महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आयोजन
शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई कराई गई। साथ ही छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी उत्साहपूर्वक संपन्न कराया गया। इन आयोजनों ने ग्रामीणों में आत्मीयता और अपनत्व का वातावरण देखा गया। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति शासन की संवेदनशीलता भी इस दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार प्रशासन स्वयं उनके गांव-द्वार पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।
दूरस्थ क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर
सुशासन तिहार के माध्यम से आयोजित शिविर दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासनिक सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पहल न केवल लोगों को योजनाओं का लाभ दिला रही है, बल्कि ग्रामीण विकास और जनकल्याण की नई तस्वीर भी प्रस्तुत कर रही है।

डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
दही से तैयार करें हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स, जानिए आसान रेसिपीज़
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल